Press "Enter" to skip to content

परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्र की टे्रेक्टर की टक्कर से मौत, एक घायल

करैरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 फोर लाइन पर शनिवार को कलोथरा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी, जिनमें बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होना बताई गई है।
जानकारी के अनुसार सुनील लोधी पुत्र रघुवीर लोधी अपने एक साथी के साथ शिवपुरी से परीक्षा देकर लौट रहा था शाम लगभग 4 बजे जैसे ही वह कलोथरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से उल्टी दिशा में आ रहे ट्रैक्टर ने उनमें टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दूर जा गिरे। इस हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक हाथरस का बताया जा रहा है जिसकी हालात गंभीर है उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!