Press "Enter" to skip to content

मेल स्‍टाफ नर्स की हत्‍या का खुलासा, चचेरा भाई निकला कातिल

मेल स्‍टाफ नर्स की हत्‍या का खुलासा, चचेरा भाई निकला कातिल

गोरखपुर पुलिस ने सोमवार को मेल स्‍टाफ नर्स की हत्‍या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में उसके रिश्‍ते के भाई की गिरफ्तारी कर पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हुआ.
वहीं आरोपी ने पुलिस को बताया कि बेराजगार होने के कारण मेल नर्स उसे अपमानित करता था. इस कारण 2 दोस्‍तों के साथ मिलकर उसकी हत्‍या कर दी थी. मृतक 11 अक्‍टूबर की रात से ही गायब था. इस घटना के बाद बीआरडी मेडिकल कालेज के नर्सों ने हंगामा कि‍या था. इस पर पुलि‍स ने हत्‍यारे की गिरफ्तारी का आश्‍वासन दिया था.बता दें, कि शाहपुर इलाके के रेलवे लोको ग्राउंड से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तैनात मेल स्‍टाफ नर्स शहजाद उर्फ सज्‍जू की पुलिस ने 12 अक्‍टूबर की शाम लाश बरामद की थी. जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शहजाद की हत्‍या करने वाला उसकी मामी का भांजा यानी दूर के रिश्‍ते का भाई मेहताब है. पुलिस इस मामले में उसके दो साथियों की तलाश कर रही है.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!