
शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी 22 अप्रैल की रात्रि 9 बजे राजपुर के हार से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसकी हर संभव तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने जब गांव में पूछताछ की तो पता चला कि गांव ही अरुण लोधी भी उसी दिन से घर से गायब है। परिजनों को संदेह है कि अरुण लोधी ही उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। किशोरी के पिता ने मायापुर थाने पहुंचकर संदेही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पिता की रिपोर्ट से पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment