शिवपुरी। हाल ही में भौंती थाना क्षेत्र में हुए शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान अरूआ रावत गैंग के सदस्यों को पकडऩे के बाद दस्यु समस्या खत्म करने के पुलिस के दावों पर रविवार की रात मझेरा क्षेत्र में डकैतों की आमद से एक बार फिर सनसनी फैल गई है और पुलिस के दावे झूठे साबित हो गए हैं। जहां बंदूकधारी गैंग के सदस्यों ने एक फार्म हाउस पर वहां के चौकीदार को बंधक बनाया और उसकी मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत मुर्गी फार्म का व्यवसाय करने वाले व्यापारी और एक किसान ने कल देहात थाने में आवेदन देकर की है। हालांकि एसपी सुनील कुमार पांडे इस पूरी घटना को अफवाह बता रहे हैं और उनका कहना है कि इस तरह की चर्चाओं से शांति भंग होती है, लेकिन फिर भी अगर इसकी शिकायत उन्हें प्राप्त होती है तो वह जांच कराएंगे।
ज्ञात हो कि रविवार की रात 8 से 10 की संख्या में अज्ञात बंदूकधारियों ने मझेरा खदान के पास कृषक अखलाक पुत्र इकरार खान के फार्म हाउस पर तैनात चौकीदार वनवारी आदिवासी को बंधक बनाकर उसकी मारपीट की गई। उक्त गैंग में एक महिला भी शामिल थी। जिसकी अखलाक ने देहात थाने पहुंचकर पुलिस को दी है।





Be First to Comment