Press "Enter" to skip to content

बैराड़ पुलिस की कार्रवाई: स्थाई फरार तीन वारंटियों को छुरा के साथ दबोचा

दो साल से पुलिस को थी आरोपियों की तलाश
पोहरी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर के निर्देशन में पोहरी एसडीओपी अशोक घनघोरिया के मार्गदर्शन में अपराधियों को पकडऩे के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बैराड पुलिस द्वारा गुरूवार को पिछले 2 वर्ष से फरार तीन स्थाई वारंटियों को पकड़कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया है। बैराड़ थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि 2016 का स्थाई वारंटी सोनू पूत्र कुलदीप खटीक निवासी बैराड़ वार्ड क्रमांक 7, गिर्राज पुत्र मदनू जाटव निवासी बैराड़ अमर सिंह पुत्र कल्याण जाटव निवासी नया गाँव थाना बैराड़ का स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह सभी वारंटी सालों से फरार चल रहे थे। पुलिस ने इन्हें पकड़कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया वहीं चैकिंग के दौरान पुलिस ने धौरिया रोड़ पीएम हाउस के पास से छुरा लेकर वारदात की नियत से घूम रहे बदमाश सुरेश पुत्र नेपाल परिहार को पकड़ा जिसके विरूद्ध पुलिस ने 25 बी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। इन आरोपियों को पकडऩे में थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ एएसआई जीतेन्द्र सिंह यादव जहान सिंह दिनेश पाण्डे राजेन्द्र यादव संजीव सिंह मुकेश परमार अरमान खांन सुमित सेंगर राहुल रघुबीर पाल आदि की भूमिका रही।


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!