आरोपित पति को तीन माह की सजा, पत्नी से की थी मारपीट

शिवपुरी। जेएमएफसी खनियाधाना ने पत्नी के साथ मारपीट करने वाले पति को तीन माह की सजा व 500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। 16 नवंबर 2013 को महिला के पति शिवराज पाल ने उसकी जमकर डंडों से मारपीट कर दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उसने अपने परिजनों के साथ जाकर खनियांधाना थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद न्यायालय में चालान पेश किया, जहां से महिला के पति शिवराज पाल को तीन माह की सजा व 500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।