Press "Enter" to skip to content

ग्राम पंचायत बदरसास में फैली गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने की शिकायत

Image result for फैली गंदगी

पिछोर। अनुभाग पिछोर के ग्राम पंचायत बदरवास में प्रशासनिक अनियमित्ताओं को
चलते परेशान ग्रामवासियों ने एसडीएम को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर
जनपद अध्यक्ष लोकपाल सिंह लोधी ने जनपद पंचायत कार्यालय में सचिव तथा
सहायक सचिव रमेश लोधी को जमकर फटकार लगाई, और आठ दिन में व्यवस्थाओं को
संभानले के निर्देश दिए। ग्रामीणों अनिल गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, रामकिशन
लोधी, शिवनारायण विश्वकर्मा, बल्लू, मनीराम विश्वकर्मा, नारायणजू
विश्वकर्मा, गुलाब प्रजापति, कमलेश शर्मा, करनसिंह दाऊ, शिशुपाल सिंह
चैहान, भानू प्रजापसिंह चौहान, रामकुमार पाल, कुलदीप साहू, आकाश गुप्ता,
मुरारीलाल परिहार, प्रमोद योगी, शांति वाई की माने तो ग्राम में आम रास्तों
पर गंदगी, सहायक सचिव द्वारा शासन की योजना का लाभ देने के बदले पैसों की
मांग करने, नल जल योजना का लाभ न मिलने आदि समस्यों को लोकर परेशान है।
जिसे लेकर ग्रामीणों ने लिखित शिकायत कर सहायक सचिव के विरुद्घ कार्रवाई
करने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!