Press "Enter" to skip to content

घर के बाहर खड़ी बाईक को चोर ने चुरा लिया

Image result for बाईक चोर
पिछोर। जिले के पुलिस थाना पिछोर क्षेत्र में एक युवक की घर के बाहर
खड़ी बाईक को अज्ञात चोर ने चुरा लिया और लेकर फरार हो गया। इस घटना की
जानकारी जब फरियादी को लगी तो वह पुलिस थाना पिछोर पहुंचा और अज्ञात चोर के
विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। 
थाना पिछोर में फरियादी महेन्द्र कुमार पुत्र स्व.नारायण प्रसाद पचौरिया
निवासी पिछोर ने बताया कि वह अपनी बाईक हीरो होण्डा डीलक्स क्रं.एमपी 33
एमजी 9737 को घर के दरवाजे के बाहर खड़ा कर कुछ काम से अंदर गया हुआ था। जब
वह कुछ देर बाद ही लौटकर आया तो देखा कि उसके घर चांदनी चौक के सामने
पिछोर से किसी अज्ञात चोर ने बाईक को चुरा लिया और वह गायब थी। 
काफी खोजबीन के बाद भी जब महेन्द्र को बाईक नहीं मिली तो उसने पुलिस थाना
पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 के तहत
मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!