
क्वेश्चन आस्किंग ट्रेनिंग करेगी विद्यार्थी की नींव को मजबूत
रीडिंग और राइटिंग स्किल से ज्यादा जरूरी है आस्किंग स्केल
चौथी राष्ट्रीय अधिवेशन में जुटे 29 राज्यों के शिक्षाविद
लखनऊ – लखनऊ के पांच सितारा होटल फेयरफील्ड मैरियट में चली तीन दिवसीय चौथी राष्ट्रीय प्राइवेट स्कूल एंड चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अधिवेशन में देश के 29 राज्यों से आए शिक्षाविदों के बीच में शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई ढाई लाख से अधिक प्राइवेट स्कूलों की एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद खान के नेतृत्व में आयोजित अधिवेशन में सभी राज्यों के ऑफिस बियरर के साथ में देश के जाने माने शिक्षाविद् उपस्थित रहे अधिवेशन में मुख्य रूप से रीता बहुगुणा केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश, श्री अमजद शेर खान पूर्व कप्तान इंडियन हॉकी टीम ,डॉ. शकील अहमद खान एमएलए, श्री अनीस अंसारी पूर्व कुलपति , सुधीर मिश्रा एडिटर नवभारत टाइम्स, प्रो. गीता गांधी किंग्डम सीईओ सीएमएस ,मिस्टर केएल गुप्ता रि. डीजीपी यूपी ,डॉ धीरज मल्होत्रा मॉडरेटर ने अपना बक्तव्य दिया ब लीडर्स रिप्रेजेंटेशन के टॉपिक क्रिएटिंग लीडर्स टू हैंडल 21 सेंचुरी क्लासरूम्स एंड रिफॉर्म्स रिक्वायर्ड इन एजुकेशन पॉलिसी बिषय पर वक्ताओं रामचंद्रन नायर, प्रो. चिदत्मिका खाटुआ, डॉ. धीरज मल्होत्रा ब गीता पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पवन कुमार शर्मा थे शर्मा ने अपने कॉपीराइट “क्वेश्चन आस्किंग ट्रेनिंग” के महत्व और प्रथम आवश्यकता पर जोर दिया ब एजुकेशन सिस्टम को कैसे “withdraw In” से “Withdraw Out’ पर ले जाया जाए इस संबंध में अपने सुझाव दिये एसोसिएशन के अध्यक्ष शमायल अहमद के द्वारा उनके कार्य और सुझावों को सराहा गया ब अमजद शेर खान के द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी हॉकी के चित्र का अनावरण किया गया।






Be First to Comment