मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, विधायक प्रहलाद भारती का माना आभार
योगेन्द्र जैन पोहरी-आज भोपाल में हुई कैबेनिट की बैठक में पोहरी को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया। लम्बे समय से पोहरी को नगर पंचायत की मांग चल रही थी पोहरी 20 मई के कार्यक्रम में पुन: पोहरी को नगर पंचायत की मांग उठी इस मांग पर मुख्यमंत्री में 2 माह में ही पोहरी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की बात बोली औऱ आज कैबेनिट में नगर पंचायत बने पर मोहर लगा गई। पोहरी को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर जिलामंत्री पृथ्वी राज सिंह जादौन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कैबेनिट मंत्री यशोधर राजे सिंधिया, प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह सहित पोहरी के क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती का आभार व्यक्त किया है। जिला मंत्री ने बताया कि नगर पंचायत बनने से पोहरी क्षेत्र में विकास की ओर बढ़ेगा।






Be First to Comment