मान्यता 8 वी तक के बाद भी 12 तक प्रवेश

योगेन्द्र जैन, पोहरी-पोहरी तहसील में स्कूल संचालक खुले आम नियम को ताक पर रखकर मान्यता विद्यालय के पास कम कक्षा की होने के बाद भी विद्यालयों का संचालन 10 या 12 तक किया जा रहा है इन विद्यालयों पर मान्यता कहा तक कि है इस बात की भी जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारी नही देते है जबकि ग्रामीण क्षेत्र में बड़े बड़े बैनरों के माध्यम से पालको को लुभाया जा रहा है जबकि बैनरों व पोस्टरों में मान्यता 12 वी तक बताई जा रही है ऐसे में अभिभावक जो जानकारी के अभाव में अपने बच्चों का भविष्य संवारने की बजाय अंधकार में तो धकेलते ही हैं, साथ ही अपने पसीने की मोटी कमाई को भी गंवा देते हैं। इस मामले में पोहरी के प्रशासनिक अधिकारी भी करवाई नही करना चाहते है जबकि शिक्षा विभाग के जिले व पोहरी के अधिकारी चुपचाप बच्चो के भविष्य के साथ खिलबाड़ करते नजर आ रहे है सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षमाफियो द्वारा एक मोटी रकम भेजी गई है तभी तो इन विद्यालय संचालको पर शिक्षा विभाग करवाई नही करता है
कब तक प्रशासन करता रहेगा बच्चो के भविष्य के साथ खिलबाड़
पोहरी नगर के विद्यालय संचालको ने शिक्षा विभाग को ठेके पर ले लिया हो इस लिया पोहरी में विद्यालयों के पास मान्यता तो 8 वी तक ही है पर बच्चो का एडमिसन 10 व 12 तक लिया जा रहा है यहां सब शिक्षा विभाग को मालूम न हो ऐसा हो नही सकता है पोहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े बड़े बैनरों में मान्यता 8 वी तक होने के बाद भी 12 तक लिखा गई है उसके बाद भी करवाई न होना शिक्षा विभाग की मिलीभगत की ओर इशारा करता है
पोहरी में कलेक्टर मैडम दे ध्यान
पोहरी नगर के आस पास ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े बड़े बैनरों द्वारा पालको को पोहरी विद्यालय संचालक मान्यता के नाम पर गुमराह कर रहे है इन विधालय संचालको पर जब शिक्षा विभाग की मिलीभगत के चलते करवाई नही हो पा रही है अब क्षेत्र की जनता को जिलाधीश मैडम से ही आस है कि इन विद्यालय संचालको पर करवाई हो सकेगी यदि ऐसा नही हुआ तो पोहरी क्षेत्र में हजारों बच्चो के भविष्य अंधकार में चल जाएगा








Be First to Comment