Press "Enter" to skip to content

ऊर्जावान कांग्रेसी भाजपा में शामिल हों, यहां सम्मान मिलेगा, बोले प्रभात झा

इंदौर। उज्जैन की कांग्रेस नेत्री नूरी खान के साथ प्रचार अभियान समिति के संयोजक ज्योतिरादित्य सिंधिया के कथित दुव्र्यवहार पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। भले ही खुद नूरी खान ने गलतफहमी में हुई घटना कहकर मामले का पटाक्षेप करने का प्रयास किया हो, लेकिन भाजपा इस मुद्दे पर लगातार सिंधिया को घेर रही है।
कावड़ यात्रा में शामिल होने आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को सिर्फ अपमान मिलता है, जबकि भाजपा में सम्मान। इसलिए ऊर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में आना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अनूपपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा के रवाना होते ही एक भाजपा नेता का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मुख्यमंत्री अगले दिन उनके परिवार से मिलने पहुंच गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!