शिवपुरी।मुख्यमंत्री का पद संभालते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया है। चुनावी घोषणा पत्र में किसानों को सबसे पहले प्राथमिकता दी गई है। चुनावी घोषणा में गांव-गांव गौशाला खोलने का वादा भी शामिल है।
कांग्रेस सरकार ने इसी दिशा में काम शुरू कर दिया है। पशु पालन विभाग से मौजूदा गौशालाओं की जानकारी मांगी जा रही है। इसके अलावा ग्राम पंचायतों की भी सूची विभाग से मांगी गई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस सरकार अपना वादा पूरा करने गांव-गांव में गौशाला खोलने जा रही है। जिससे आवारा पशुधन सड़कों पर मारा-मारा नहीं घूमेगा। गौ-शालाएं खुलने से आवारा गौवंश भी सुरक्षित रहेगा। विभाग की वर्तमान में आठ गौ-शालाएं संचालित हैं जबकि एक-दो बंद हैं। विभाग गौ शालाओं की जानकारी भोपाल भिजवा रहा है। पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ एमसी तमोरी का कहना है कि गौशालाओं से संबंधित जानकारी एकत्रित करा रहे हैं। गांवों में गौ-शालाएं खुलती हैं तो गौवंश आवारा नहीं घूम पाएगा। शहर व गांवों में पशुओं की हादसों में मौत हो जाती है।
मौजूदा समय में यह गौ-शालाएं संचालित
शिवपुरी ब्लॉक में चार गौ-शालाएं खोरघार, बिनैगा आश्रम, बलापुर और गाराघाट पर है। बदरवास में देरहदागणेश, कोलारस में सेसई सड़क की गौशाला संचालित है। खनियाधाना की गौशाला वर्तमान में चालू है। पिछोर के कुम्हरौआ की गौशाला बंद है। जबकि पोहरी, नरवर और करैरा में एक भी गौशाला नहीं है






Be First to Comment