
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम वायगा में रहने वाली कविता यादव पत्नी हरविंद यादव शुक्रवार की सुबह अपने घर से अचानक गायब हो गई। इसके बाद ससुरालीजनों ने मायके पक्ष को सूचना दे दी। काफी तलाश के बाद भी कविता का सुराग नहीं लगा तो पति हरविंद ने बदरवास थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। वहीं मृतिका के पिता ने शुक्रवार की शाम गांव के कुएं में कुंदे डालकर देखा तो शव ऊपर आ गया। शाम करीब 5.30 बजे कविता का शव कुएं से बाहर निकाला गया। अम्हारा निवासी पिता हमीर सिंह यादव का आरोप है कि उसकी बेटी को परेशान किया जाता था।






Be First to Comment