ग्वालियर। नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर अपनी जान दी
थी। यह जांच में सामने आने के बाद पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर सहित
अन्य ससुरालीजन पर मामला दर्ज कर लिया है।
बताया गया है कि एक सितंबर
2017 को शील नगर बहोड़ापुर निवासी आकाश राजपूत की पत्नी 20 वर्षीय बबीता
राजपूत ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत
हो गई थी। घटना के बाद मायके पक्ष ने 10 लाख रुपए दहेज की डिमांड पूरी नहीं
करने पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को
जांच में लिया था। जिस पर पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी पति आकाश, ससुर अशोक,
अन्य परिजन देवेन्द्र किरार, सुखदयाल किरार, अनीता व नीतू के खिलाफ मामला
दर्ज कर लिया है।
नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर अपनी जान दी पति, सास व ससुर पर मामला दर्ज
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
- बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News





Be First to Comment