शिवपुरी। नोटबंदी की प्रथम वर्षगांठ को आज कांग्रेस काला दिवस के रूप में मनाया और माधव चौक पर नोटबंदी और जीएसटी के विरोध में शहर कांग्रेस को बैनर तले धरना प्रदर्शन शुरू किया। जिसमें मौजूद कांग्रेसियों ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों और नोटबंदी व जीएसटी का विरोध कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही एक वर्ष पूर्व नोटबंदी के दौरान लम्बी लम्बी लाइनों में लगने और नोटबंदी से त्रस्त होकर शहीद होने वाले उन देशवासियों को मोमबत्ती जलाकर श्रृद्धांजलि दी। धरना प्रदर्शन सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ। यह धरना प्रदर्शन शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें पूर्व विधायक गणेश गौतम सहित पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, राकेश गुप्ता, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष पदम चौकसे, केएल राय, आलोक शुक्ला, इरशाद पठान, रघुवीर कुशवाह पूर्व पार्षद, शैलेंद्र टेढिय़ा, पूनम कुलश्रेष्ठ, राजेंद्र शर्मा, प्रकाश झा, सिद्धार्थ सिंह चौहान, सरवन धाकड़ सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नोटबंदी और जीएसटी के विरोध में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस नोटबंदी के दौरान शहीद हुए लोगों को दी श्रृद्धांजलि
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News





Be First to Comment