Press "Enter" to skip to content

किराए को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष भिड़े, जमकर हुआ पथराव  पांच लोग घायल  

शिवपुरी। खनियाधाना के ग्राम कंजवाहा में कल सुबह परीक्षा देने जा रहे एक युवक का बस के किराए को लेकर स्टैण्ड कंडक्टर से विवाद हो गया और स्थिति हंगामापूर्ण हो गई। देखते ही देखते वहां पथराव शुरू  हो गया जिससे पीडि़त युवक सहित उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद सभी आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। जिसकी शिकायत पीडि़त ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 452, 294, 323, 336, 506, 34 सहित 3(1) द, ध, 3 (2)(5) क एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया  है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सुबह पीडि़त राहुल पुत्र भागीरथ कोली निवासी कंजवाहा अपने गांव से परीक्षा देने के लिए पिछोर जाने के लिए घर से निकला था जैसे ही वह बस  स्टैण्ड पर पहुंचा तो वहां  मौजूद स्टैण्ड कंडक्टर संदीप ठाकुर ने उससे बस का किराया मांगा जिस पर राहुल ने यह कहते हुए किराया देने से इंकार कर दिया कि उन्हें किराया देने के बावजूद भी बस स्टाफ रास्ते में उनसे किराए की मांग करता है और  उनका विवाद होता है बस इसी बात को लेकर आरोपी ने उसे गालियां  देना  शुरू कर दी। जब फरियादी ने गाली देने से रोका तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी। इसके बाद फरियादी अपने घर चला गया। तभी आरोपी संदीप ठाकुर अपने साथी सरदार सिंह ठाकुर, कुलदीप ठाकुर और राजेश ठाकुर को लेेकर फरियादी के घर पहुंचा जहां आरोपियों ने लाठी, डंडों और कुल्हाडिय़ों से उसके परिवारजनों पर हमला बोल दिया। साथ ही उन पर पथराव  शुरू कर दिया। इस घटना में राहुल के साथ-साथ हल्के कोली, राजकुमारी कोली और रामकुमार कोली व लक्ष्मण कोली को चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!