विधायक भारती ने मुख्यमंत्री से मिलकर, पोहरी के विकास कार्या के स्वीकृति की मांग

योगेन्द्र जैन पोहरी- पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने विगत दिवस मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की जिसमें उन्होंने मुख्यरूप से पोहरी की महत्वाकांक्षी ’सरकुला’ मध्यम सिंचाई एवं पेयजल परियोजना की स्वीकृति किए जाने एवं पोहरी को नगरपंचायत बनाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की है। यहां उल्लेखनीय है कि विधायक भारती के प्रयास से पोहरी की सरकुला सिंचाई एवं पेयजल परियोजना हेतु अब तक प्रारंभिक  सर्बेक्षण कार्य पूर्ण हो चुका है, तथा वर्तमान में मशीनों के माध्यम से रॉक टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। इस परियोजना की डीपीआर भी तैयार हो चुकी है।
विधायक भारती ने इस दौरान माननीय मुख्यमंत्रीजी को पोहरी विधानसभा में संपन्न हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए ’’विकास के पथ पर विधानसभा क्षेत्र पोहरी’’ शीर्षक नामक प्रपत्र भी भेंट किया। जिसमें विधायक भारती ने विगत 09 वर्षों के अपने कार्यकाल में पोहरी विधानसभा में सडक, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, सिंचाई, कृषि, खेल आदि के क्षेत्र में हुए विभिन्न कार्यों से संबंधित जानकारी के संक्षिप्त विवरण का संकलन किया है। 


संबंधित खबरें