Press "Enter" to skip to content

यशोधरा राजे के खिलाफ कांग्रेस से एक और दावेदारी उभरी

शिवपुरी। प्रदेश में सत्ता में आने का सपना देख रही कांग्रेस के लिए शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में असमंजस बना हुआ है। इसका कारण यह है कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से शिवपुरी सीट पर स्थानीय विधायक और केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उम्मीद्वारी तय है। कांग्रेस की ओर से एकाएक रूप से राजेश जैन राजू प्रेम स्वीट्स की उम्मीद्वारी उभरकर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने लगभग 80 विधानसभा क्षेत्रों में सिंगल नाम तय किए हैं। इनमें शिवपुरी जिले के कोलारस और पिछोर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। कमेटी ने पिछोर से वर्तमान विधायक केपी सिंह और कोलारस से छह माह पहले उपचुनाव में जीते विधायक महेन्द्र यादव को उम्मीद्वार बनाने की अनुशंसा की है। कांग्रेस का शिवपुरी, पोहरी और करैरा सीट पर मंथन जारी है। 

बात शिवपुरी की करें तो राजनीति में किसी से पुराना कोई बिगाड़ खाता न होने के कारण और राहुल गांधी एवं सांसद सिंधिया की मंशा के अनुरूप निर्विवाद युवा चेहरा होने के कारण मिलनसार राजेश जैन प्रेम स्वीट्स सूत्रों के अनुसार शिवपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पहले पायदान पर आ चुके हैं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुडलिस्ट में होने के साथ-साथ कमलनाथ के यहां से भी वर्तमान के राजनैतिक समीकरणों के अनुसार इनके लिये हरी झण्डी तैयार हो चुकी है। इस स्थिति तक पहुंचने में राजेश जैन की पारिवारिक प्रष्ठभूमि महत्वपूर्ण रही है एक ओर परिवार के सदस्यों के प्रशासनिक पदों पर होने के कारण क्षेत्र में उनकी गरिमा बढ़ी है और इनके पिता प्रेमचन्द जैन का सौम्य और सीधे साथे इंसान के रूप में व्यापारिक और सामाजिक जुड़ाव आम जन से वर्षों से बना हुआ है पिछले 40 वर्षों से कभी इनका कोई विवाद कहीं सुनने में नहीं आया, बल्कि इनके मधुर व्यवहार की चर्चा पहले भी और आज भी सुनाई देती रहती है। इन सारी परिस्थितियों के आधार पर आज यह राजनैतिक समीकरण बन चुके हैं कि शिवपुरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में राजेश जैन (राजू) प्रेम स्वीट्स का नाम पहले पायदान पर आ चुका है और कई सामाजिक और जातीय संस्थाओं के लोग भी खुलकर इनके समर्थन में आ चुके है।  

करैरा विधायिका खटीक का टिकट कटने की अटकलें

कांग्रेस ने अभी उम्मीद्वारों की घोषणा नहीं की है, लेकिन पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से जो संकेत मिल रहे हैं उससे पता चलता है कि करैरा विधायिका शकुन्तला खटीक का टिकट कटने के पूरे आसार हैं जबकि कांग्रेस ने कोलारस और पिछोर के वर्तमान विधायकों को पुन: टिकट देने का मन बनाया है। करैरा से टिकट की दौड़ में केएल राय, जसवंत जाटव, योगेश करारे का नाम लिया जा रहा है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!