
जांच के बाद पति सहित महिला के खिलाफ मामला दर्ज
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुडखेड़ा के जंगल में 15 जुलाई 2017 को 24 वर्षीय महिला मीरा बाई पत्नी चतुर सिंह मोगिया और उसकी तीन साल की बेटी पूनम एवं डेढ़ साल के बेटे छोटू के शव पड़े हुए मिले थे। तत्समय पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया। मामले की जांच एसडीओपी शिवपुरी सुरेशचंद्र दोहरे द्वारा की गई। जांच में जो साक्ष्य सामने आए उसके अनुसार स्पष्ट हुआ कि चतुर सिंह का अपनी भाभी वर्षा के साथ लंबे समय से अवैध संबंध थे जिसके कारण चतुर सिंह एवं उसकी पत्नी मीरा में झगड़ा होता था। पति के रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर मीरा से अपने बेटे एवं बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी इसके बाद खुद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच के बाद पुलिस ने चतुर सिंह पुत्र महोदवा मोगिया निवासी मुडखेड़ा और उसकी भाभी वर्षा के खिलाफ मामला धारा 498 ए, 306, 34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।






Be First to Comment