
शिवपुरी। भाविप शाखा वीर तात्या टोपे द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन हैप्पी डेज स्कूल में किया गया इस प्रतियोगिता में सभी स्कूलो के 250 बच्चो ने भाग लिया कार्यक्रम प्रारम्भ वंदेमातरम् के गायन से हुआ द्यस्वागत भाषण मे कार्यक्रम संयोजक श्रीमति रेणू अग्रवाल ने बच्चों को प्रतियोगिता आयोजन का उद्देश्य बताते हुये बच्चो को एबीकस के बारे मे जानकारी दी कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मती अंजू शर्मा ने की कार्यक्रम का संचालन श्रीमति संगम अग्रवाल ने किया कार्यक्रम के अंत मे श्रीमति अर्चना जैन ने सभी अभिभावको का व बच्चों का तथा स्कूल का आभार व्यक्त किया इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह थी कि पूरा कार्यक्रम महिला शक्ति द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर श्रीमति सोनम जैन, नीतू श्रीवास्तव, सिम्पल गोयल, रेणू सिंघल, शिखा बंसल, हर्षा मित्तल, शशी भुगडा, रानी गुप्ता, पूनम भाटिया, आरती चावला, गुंजन अग्रवाल आदि महिलाए उपस्थिति थी।






Be First to Comment