Press "Enter" to skip to content

घर के बाहर से भाजपा नेता की सफारी चोरी

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के कृष्णपुरम कॉलोनी में निवासरत भाजपा नेता और मिष्ठान व्यवसायी मनोज गुप्ता की सफारी कार बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने उस समय चोरी कर ली जब कार उनके घर के बाहर खड़ी थी। घटना की जानकारी आज सुबह लगी तो उन्होंने चोरी की शिकायत कोतवाली पहुंचकर दर्ज करा दी। 

प्राप्त जानकारी के  अनुसार रात्रि करीब 11 बजे फरियादी मनोज गुप्ता अपनी सफारी कार क्रमांक एमपी 33 सी 1266 से घर वापस आए थे। जहां उन्होंने अपनी कार को लॉक किया और घर में जाकर सो गए। लेकिन आज सुबह जब वह जागे तो उनकी कार गायब थी। उन्होंने अपने परिवार के अन्य सदस्यों से कार के बारे में पूछा तो उन्होंने भी अनभिज्ञता जाहिर की। बाद में उन्होंने कार की काफी तलाश की लेकिन कार का कोर्ई सुराग नहीं लगा। तो वह कोतवाली पहुंचे और कार चोरी होने की शिकायत की जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 379 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!