Press "Enter" to skip to content

खोड़ के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया भौती थाना प्रभारी का सम्मान

आबिद बख्श खोड़, भौती थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खोड़ के लोग अपने मोहब्बत के पैगाम दूसरों तक पहुंचाने के मकसद से नए-नए कार्यक्रम करते रहते है ।इसी क्रम में आज एक बार फिर खोड के मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा एक कार्यक्रम रखा गया। जिसका मकसद लोगों में भाईचारा बढ़ाना था इस कार्यक्रम की शुरुआत खोड़ बस स्टैंड पर ईद की नमाज के वाद सभी लोगों के लिए शरबत का काउंटर लगाकर  सभी को रूह अफजा वितरण कर मोहब्बत का पैगाम देना था। इसके उपरांत जैसा कि पहले से ही निश्चित था ।भौती थाना प्रभारी डॉ संतोष यादव  के सम्मान में एक कार्यक्रम रखा गया ।जिस तरह की कार्यप्रणाली भौती थाना प्रभारी की है। उसके चलते हर समुदाय के लोग उन्हें सम्मान देने में अपने आप को गौरान्वित महसूस करते हैं। क्योंकि थाना प्रभारी के द्वारा अनेकों ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया गया है ।जो असंभव प्रतीत होता था। चाहे वह अंधे कत्ल का पर्दाफाश हो या डकैतों द्वारा की जा रही गतिविधियों को निष्क्रिय करना। थाना प्रभारी हमेशा ही अपना शत प्रतिशत देते हुए पुलिस की छवि को गौरान्वित करते रहते हैं। हाल ही में एक घटना चंदावली गांव की प्रकाश में आई थी जिसमें एक नाबालिग लड़की को एक व्यक्ति के द्वारा अगवा कर ले जाया गया था ।परंतु सूचना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही थाना प्रभारी ने मामले को बड़ी ही गंभीरता से लिया और गुजरात में अहमदाबाद से लड़की दस्तयाब कर परिवार बालों के सुपुर्द कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा इसी तरह के अनेकों कार्य थाना प्रभारी की कार्यशैली को दर्शाते हैं। इसी के चलते आज भौती थाना प्रभारी डॉ संतोष यादव आबिद बख्श पत्रकार के निवास पर खोड़ ईद की बधाई देने पहुंचे ईद की बधाई उपरांत रखे गए कार्यक्रम में सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने डॉ संतोष यादव को माल्यार्पण कर सम्मानित किया इसी के साथ सभी लोगों ने उन्हें गले मिलकर ईद की बधाई दी इस कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में भौती थाना प्रभारी डॉ संतोष यादव ,खोड़ चौकी प्रभारी नितेश जैन, ASI विनोद गौतम, के साथ  पुलिस स्टाफ भी मौजूद था। कार्यक्रम में वरिष्ठ लोगों मैं  थाना प्रभारी को माला पहनाकर सम्मानित किया जिसमें कदीर अहमद, अफजल खान, इरशाद मोहम्मद कुरेशी, मुन्ना नेताजी, आबिद बख्श पत्रकार ,समीउल्ला कुरेशी, मुस्ताक खान ,इसराइल खान, महेंद्र राजा, साजिद खान, जाबिद करेर्शी,शेफी ,आसना बख्श , अयान बख्श, शूफीयान,खान आदि अनेक लोग उपस्थित रहे। और सभी ने मीठी ईद की पहचान सुमैया खा कर सभी को ईद की मुबारकबाद दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!