Press "Enter" to skip to content

चुनाव से पहले शिवराज सरकार का बड़ा फैसला- सात नई तहसीलों के गठन पर केबिनेट में लगाई मुहर

भोपाल-विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में कई बड़े बदलावों की ओर बढ़ रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को कैबिनेट की हुई बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई। इस बैठक में प्रदेश में सात नई तहसीलों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
नई तहसीलों में देवरी, खुजनेर, सुठालिया, रन्नोद, झारड़ा, बहादुरपुर और पीथमपुर शामिल हैं। इन तहसीलों के लिए नए पद भी मंजूर किए गए हैं। लेकिन इन तहसीलों में पहले से चल रही कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन योजना, परंपरागत खेती विकास योजना को आगे रखने का फैसला किया गया है।

इसी बैठक में कई और अहम फैसले लिए गए जिसमें 2017 में खरीदी गई अरहर को भी मंजूरी दी गई। प्याज भंडारण 2016 में की गई छटनी को अनुमति दी गई। बीस रुपए प्रति क्विंटल प्रति माह के हिसाब से 3 बार के लिए भुगतान को मंजूरी दी गई।

नगरीय स्वच्छता मिशन निरंतर रहेगा। संसदीय कार्य विभाग में 12 अस्थाई पदों को निरंतर रखा जाएगा। भोपाल मेडिकल कॉलेज में किडनी के इलाज के लिए 35 नए पद मंजूर किए गए हैं। सागर के रैहली में उद्यानिकी कॉलेज और खुरई में कृषि कॉलेज खुलेगा। कैबिनेट ने पत्रकार बीमा राशि को 2 लाख से बढ़ाकर 4 लाख रुपए करने का फैसला लिया है, इसका लाभ उनके माता-पिता को भी मिलेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!