पिछोर। पिछोर थाना पुलिस को इलाका गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर मल्हावनी में हनुमान मंदिर पर हैंडपंप के पास कमरे में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़ा हुआ है। पुलिस के मौके पर पहुंचते हुए आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मिहीलाल लोधी पुत्र रजुआ लोधी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम मल्हावनी मजरा नंदनगर बताया। जब तलाशी गई तो एक 315 बोर का देशी कट्टा लोडेड व एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी से लायसेंस मांगा तो वह नहीं बता सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
आरोपी को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक अंशुल गुप्ता, प्रआर अरविंद यादव, आर. मनजीत मलिक, विनोद कुमार, आदेश धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








Be First to Comment