Press "Enter" to skip to content

जनपद उपाध्यक्ष ने सी ई ओ हर्ष खरे पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप

दतिया।कई सालों से भ्रष्टाचार में डूबे  जनपद पंचायत के बड़े अधिकारियों की पोल खुलना अब शुरू हो गयी है ।
जिसमे अब खुलकर पता चल रहा है कि  जनपद पंचायत के माध्यम से कितनी बेशर्मी के साथ भ्रस्टाचार किया जा रहा है ।

प्राप्त जानकारी ले तहत जनपद उपाद्यक्ष कमल किशोर चौबे उर्फ कमलू चौबे ने शोशल मीडिया के माध्यम से सी ई ओ  हर्ष खरे पर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक रिटायर्ड लिपिक बी.एल.की सहायता से कई प्रकार की गड़बड़ी करके अवैध तरीके से पैसा कमाया है साथ ही अपने रिटायरमेंट ले बाद भी जनपद आकर अभी भी कार्य कर रहा है जिससे दोनों की साठगांठ से घपले हो रहे है  और इस दौरान हर्ष खरे प्रतिदिन लगभग 10 से 15 हजार रुपये की अवैध कमाई कर रहे है ।
चौबे का आरोप है कि सी ई ओ ऑफिस में रिटायर्ड लिपिक  जनपद आकर  अवेध तरीके से रिटायर्ड होने के बाबजूद भी कार्यालय में पाया जाता है।
जिसके कारण दोनों की साठगांठ होती रहती है जनपद के कई कार्य कागजो पर चल रहे है और उनका पैसा बड़े अधिकारियों की जेब मे भी जाता है ।

वही जनपद कार्यालय के रिटायर्ड लिपिक  बी.एल. रजक का कहना है हम एक साल पहले रिटायर्ड हो चुके है लेकिन कोइ चार्ज लेने को तैयार नही है तो हम साहब से भी इस बारे में कह चुके है  अभी तो हम केवल अपने कार्य से आते है ।

वही सी ई ओ हर्ष खरे से बात करने पर उनका कहना है रिटायर्ड लिपिक रजक के पास कई कागजो का लेख जोखा है उनकी जानकारी में हो रखे हुए है जिससे उनका चार्ज धीरे धीरे देखवाल में लिया जा रहा है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!