Press "Enter" to skip to content

पति ने पत्नी को घर में बंधक बनाकर उसका चाकू से गला रेत दिया

चाकू से गला रेत के लिए चित्र परिणामजबलपुर.
शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी को घर में बंधक बनाकर उसका चाकू से गला
रेत दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को पहले विक्टोरिया अस्पताल ले जाया
गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पत्नी की हालत अभी भी गंभीर
बनी हुई है। पुलिस ने धारा 307 का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर
लिया है।
पुलिस ने बताया कि
सिद्धबाबा वार्ड नई कलारी के पास रहने वाली किरण बंशकार रविवार शाम को अपने
घर में हरछट की पूजा कर रही थी। तभी उसका पति संजय बंशकार शराब के नशे में
घर पहुंचा। उसने कहा कि खाना चाहिए, यह कहते हुए वह किरण का हाथ पकड़कर घर
के अंदर ले गया। इसके बाद उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया। उसने अपनी पत्नी
से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पत्नी ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं
हैं। पति ने चाकू निकालकर उसे धमकाया कि यदि उसे पैसे नहीं दिए तो वह उसे
जान से मार देगा। पत्नी ने कहा कि उसके पास बिल्कुल भी पैसे नहीं हैं। धमकी
देने के बाद भी पत्नी ने जब पैसे नहीं दिए तो पति ने चाकू से अपनी पत्नी
की गर्दन रेत दी।
आधे घंटे तक बंधक बनाए रहा
चाकू
से गला रेतने के बाद संजय बंशकार ने अपनी पत्नी के गले पर चाकू अड़ाया,
फिर पत्नी के ऊपर पैर रखकर सोफे पर बैठ गया। बाहर से लोग दरवाजा खोलने के
लिए चिल्लाते रहे, लेकिन वह दरवाजा नहीं खोल रहा था। वहीं गले में चाकू
लगने से किरण के गले से खून बह रहा था। लोगों ने धक्का देकर दरवाजा खोला।
इसके बाद किरण को संजय से मुक्त कराया। इसके बाद उसे 108 एम्बुलेंस के जरिए
विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया।
पत्नी पर काम करने का दबाव
परिजनों
ने बताया कि संजय कोई काम नहीं करता था। वह दिन भर शराब पीता था। आए दिन
वह पत्नी से पैसे मांगा करता था। वह अपनी पत्नी पर दबाव डाल रहा था कि वह
काम करने बाहर जाए, लेकिन किरण इसके लिए तैयार नहीं थी। इसको लेकर दोनों के
बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!