
खनियाधाना, शिवकांत सोनी। मध्य प्रदेश चुनाव आयोग विधानसभा 2018 के चुनाव संपन्न कराने जा रहा है इस क्रम मैं ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवी पैट का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिससे मतदाता जागरूक होकर मतदान करें। इसके लिए शासकीय संस्थाओं के द्वारा रैलियों का आयोजन नुक्कड़ नाटक ,सभाएं , गीतों के माध्यम से रंगोली प्रतियोगिताएं इत्यादि के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का कार्यक्रम किया जा रहा है । नगर खनियाधाना की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को प्रेरित करने की शपथ छात्राओं एवं स्टाफ के द्वारा ली गई । रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया ।साथ ही मतदान संबंधी गीतों को छात्राओं द्वारा सुनाया गया । इसके पश्चात रैली निकाली गई । इस कार्यक्रम में बी ई ओ अनिल श्रीवास्तव मीडिया सेल के राजेश देव पांडे प्रभारी प्राचार्य एम के रहोरा एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।








Be First to Comment