कोलारस चुनाव स्पेशल- भाजपा में बाहरी एवं दलबदलू प्रत्याशी से कार्यकर्ता एवं मतदाता दोनों असंतुष्ट

शिवपुरी। विधानसभा चुनाव अब अंतिम चरण पर पहुंच चुका है और तीन दिन बाद मतदान होगा। प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। कोलारस विधानसभा में भाजपा द्वारा स्थानीय उम्मीदवार को तजब्बो न देते हुए शिवपुरी से कांग्रेस से पूर्व विधायक रहे वीरेन्द्र रघुवंशी को टिकिट दिया है। दलबदलू रघुवंशी को टिकिट मिलने के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को खासा असंतुष्ट देखा गया और सीएम की सभा में यह खुलकर सबके सामने आ गया था। इन दिनों कोलारस के कई स्थानीय कार्यकर्ता कोलारस के बजाय अन्य विधानसभा प्रत्याशी के चुनाव में प्रचार करने में जुटे हुए हैं। यह बात हो गई भाजपा कार्यकर्ताओं, लेकिन मतदाताओं में भी बाहरी प्रत्याशी विरोध देखने को मिल रहा है। अब जो बात सामने निकलकर आ रही है उसके अनुसार कोलारस क्षेत्र में भी बाहरी प्रत्याशी के प्रति लोगों का कम ही रुझान दिखाई दे रहा है जबकि वहीं कांग्रेस से महेन्द्र यादव को स्थानीय प्रत्याशी होने का खासा लाभ मिल रहा है। यहां बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र यादव कोलारस क्षेत्र में ही निवास करते हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी शिवपुरी में निवास करते हैं। 

जब दलबदलू को ही टिकिट देना है तो हमारा क्या काम

दबी जुबान से भाजपा कार्यकर्ताओं में चर्चा है कि दो-तीन साल पहले भाजपा में शामिल हुए दलबदलू वीरेन्द्र रघुवंशी को भाजपा टिकिट दे दिया गया तो हम भी भाजपा में क्यों रहे। हम भी किसी दूसरी पार्टी में शामिल होकर टिकिट ले सकते हैं।