Press "Enter" to skip to content

करैरा नगर के सेंट जोन्स हाई स्कूल (कलोथरा) में सोमवार से खेल सप्ताह प्रारम्भ

करैरा – करैरा नगर के आदर्श विधयालयों में सुमार सेंट जोन्स हाईस्कूल कलोथरा में खेल सप्ताह प्रारम्भ होने के साथ साथ ही गणतंत्र दिवस की भी तैयारियां बहुत ही जोर शोर से चल रही है, सेंट जोन्स स्कूल के PTI  एवं खेल शिक्षक श्री चरन सिहं लोधी जी के मार्गदर्शन में 16 प्रकार के खेलों की प्रतिस्पर्धा पूरे एक सप्ताह भर चलेगी। और साथ ही गणतंत्र दिवस के लिए भी स्कूल के छात्र – छात्राओं को खेल एवं अन्य गतिविधियों की भी रिहर्सल करायी जा रही है, तथा साथ ही खेल शिक्षक के द्वारा छात्रों को हर खेल की बारीकियां सिखायीं जा रही है और योगाभ्यास का भी अभ्यास कराया जा रहा है और योग व्यायाम से होने वाले शारीरिक तथा मानसिक लाभ भी बताए जा रहे हैं तथा खेल शिक्षक चरन सिहं लोधी जी के द्वारा बताया गया है कि खेलों के साथ- साथ विधार्थियों को योग भी करना चाहिए। जिससे हमारा शरीर, मस्तिष्क और मन को बहुत ही लाभकारी एवं प्रेरणादायी होते हैं खेल। करैरा नगर का सर्वश्रेष्ठ और उत्कृष्ट विद्यालय सेंट जोन्स हाई स्कूल के संचालक श्री राजेश भार्गव तथा प्राचार्य और सभी स्टाफ ने कहा कि हमारे विधयालय के छात्र-छात्राएं ऐसे ही प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढते जाएं जिससे हमारे स्कूल के साथ – साथ करैरा नगर का और अपने अपने माता पिता एवं शिक्षकों का भी नाम होगा।  इसी आशा और विश्वास के साथ सेंट जोन्स हाई स्कूल की ओर से सभी करैरा नगर वासियों को मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!