भौंती। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम पिपारा में भरोसीलाल के कुंए पर रखी
मोटर को बीते रोज चोरों ने चुरा लिया था। पुलिस ने आरोपी जगभान लोधी निवासी
गोचोनी को पकड़कर मोटर बरामद कर ली है और उससे पूछताछ की जा रही है। थाना
प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि आरोपी से 6 हजार रुपए कीमत की मोटर बरामद
की है।