इलाज कराने आई नवविवाहित युवती के साथ परिचित ने किया दुष्कर्म

 Image result for dushkarm

शिवपुरी। बैराड़ नगर के पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की रात एक नवविवाहिता युवती के साथ उसी के गांव के एक परिचित युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने बताया बताया कि बैराड़ के टपरा मौहल्ला वरोद रोड पर अपनी दादी के घर नहरखेड़ा से बैराड़ इलाज कराने आई एक नवविवाहित युवती ने अपने परिजनों के साथ आकर बैराड़ थाने पर बताया कि गुरुवार रात घर पर सभी सो रहे थे, तभी नहरखेड़ा थाना गसवानी निवासी मंगल पुत्र नरेश धाकड़ ने उसे ले जाकर पेट्रोल पंप के पास दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।