Press "Enter" to skip to content

शाम को सगाई थी, उसी दिन बस ने कुचल दिया

Image result for सगाई

जयपुर। जयपुर में एक युवक की बस से कुचल कर दर्दनाक
मौत हो गई। इस युवक की शाम को सगाई थी और वह अपने एक भाई के साथ सगाई का
सामान और लड्डू लेकर आ रहा था।
जानकारी के मुताबिक बस की भयानक टक्कर
से बाइक सवार फिरोज और मुनीब गंभीर रूप ले घायल हो गए। जिन्हें तुरंत ही
अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां फिरोज की मौत हो गयी।
फिरोज जयपुर के
आमेर इलाके में हाण्डीपुरा का रहने वाला था और इसी की सगाई भी होनी थी।
शाम में अपनी सगाई के लिए शगुन के लड्डू खरीदने के लिए फिरोज बाजार आया था।
उसके घर में रिश्तेदारों का जमावड़ा था । सगाई में शामिल होने आए
रिश्तेदारों को उसके जनाजे में शामिल होना पड़ा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!