Press "Enter" to skip to content

भैंस एवं पड़ों से भरे पिकअप वाहन को पुलिस ने पकड़ा

शिवपुरी। इंदार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से रविवार की दरम्यानी रात्रि क्षमता से अधिक मवेशियों से भरे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम केे  तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
इंदार थाना प्रभारी एसबी शर्मा को रविवार की दरम्यानी रात्रि करीब 2 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अम्हारा में कुछ लोगों द्वारा मवेशियों को बुलेरो पिकअप वाहन में लादा जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त वाहन को पकड़ लिया जिसमें 7 भैंसें एवं पड़े ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। पुलिस ने जब आरोपी रसीद खान निवासी अम्हरा और रामपाल जाटव निवासी ईसागढ़ से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह इन मवेशियों से झांसी की ओर ले जा रहे हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!