कोलारस।नगर परिषद कोलारस द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 की तैयारियों के संबंध में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया इस रैली प्रमुख उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के संबंध में जागरूक कराना रहा जिसके तहत लोगों से नीले व हरे कचरा दान का उपयोग कर गीले सूखे कचरे को अलग-अलग कचरा गाड़ी में डालने की अपील की साथ ही लोगों को बताया कि हमारा शहर 4000 शहरों की सफाई परीक्षा की दौड़ में शामिल हो रहा है और इसे स्वच्छ रख कर हमें इसे सफाई में नंबर वन बनाना है। स्वच्छ जागरूक रैली में शासकीय कन्या विद्यालय छात्राओं ने भी भाग लिया जिन्होंने नारे लगाकर स्वच्छता की अपील की और शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखें।





Be First to Comment