Press "Enter" to skip to content

मानव वेलफेयर सोसायटी के लाइव गरबा डांडिया ने छोड़ी अनूठी छाप

रेणु-तान्या शिवहरे वेस्ट पेयर, डांडिया क्वीन अर्चना सिंह और वेस्ट कॉस्ट्यूम का खिताब ओजस ढींगरा को
शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव वेलफेयर सोसायटी द्वारा गांधी पार्क मैदान में आठवां नवरात्रि महोत्सव एवं गरबा डांडिया महोत्सव आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन संगीतमय महाआरती के साथ अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हो रहा है। इसी कड़ी में कल रात गरबा डांडिया महोत्सव का लाइव और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। लगभग तीन घंटे तक चले इस लाइव गरबा डांडिया महोत्सव में लगभग 80 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमें निर्णायकों ने वेस्ट पेयर, डांडिया क्वीन और वेस्ट कॉस्ट्यूम का खिताब क्रमश: रेणु-तान्या शिवहरे, अर्चना सिंह और ओजस ढींगरा को दिया। इनकी प्रस्तुतियों को कार्यक्रम देख रहे हजारों दर्शकों ने जमकर  सराहा। 
मानव वेलफेयर सोसायटी का नवरात्रि महोत्सव 9 अक्टूबर को माता के आगमन के साथ प्रारंभ हो गया और 10 अक्टूबर को पहले दिन माता पूजन, गरबा डांडिया एवं थाली सजाओ प्रतियोगिता के साथ नौ दिन तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कल रात्रि 8 बजे से गरबा डांडिया महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें प्रतियोगी उत्साह से भरे हुए थे और वह जीत-हार की परवाह किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की ठाने हुए मैदान में उतरे थे। लाइव गरबा डांडिया महोत्सव की प्रतियोगिता के प्रायोजक तनु-कनक राजौरिया थे जिनकी ओर से विजेताओं को पुरुस्कार दिए गए। वेस्ट पेयर का खिताब अपनी शानदार प्रस्तुति से रेणु-तान्या शिवहरे ने जीता जिन्होंने विजेता होने के साथ-साथ दर्शकों की जमकर तालियां भी बटोरीं। डांडिया क्वीन का महत्वपूर्ण खिताब अर्चना सिंह को दिया गया जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वेस्ट कॉस्ट्यूम का पुरूस्कार 10 वर्षीय ओजस ढींगरा ने जीता। ओजस पत्रकार संजय ढींगरा के सुपुत्र हैं और उन्होंने बिना किसी झिझक के साथ पूर्ण आत्मविश्वास से अपनी प्रस्तुति देकर सभी को मोहित कर दिया।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!