
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिल्लारपुर में धान के एक खेत मे अजगर ने जानवर का शिकार कर लिया जब खेत मे दवाई डालने किसान पहुंचा तो अजगर को देखकर डर गया उसने अन्य लोगो को बताया तो अजगर को देखने लोगो का हुजूम लग गया। पेट में शिकार होने से अजगर चल नहंी पा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फारेस्ट विभाग को दी, लेकिन सूचना के 2 घंटे बाद भी फारेस्ट कर्मचारी वहां नही पहुंचे तो ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ कर रस्सी से बांधा और सड़क पर डाल दिया। जब तक फारेस्ट के डिप्टी रेंजर वहां पहुचे तब तक अजगर की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर ने मृत अजगर का पीएम करने की बात कही है यदि फारेस्ट टीम समय पर पहुंचती तो अजगर को बचाया जा सकता था।
इनका कहना है
अजगर की मौत नहीं हुई थी, कोई नीलगाय का बच्चा था उससे संबंधित मामला था। वन स्टाफ पहुंच गया था और उसकी विधिवत कार्यवाही की है।
अनुराग तिवारी, रेंजर करैरा






Be First to Comment