Press "Enter" to skip to content

राजनीति जनसेवा का माध्यम, युवा शक्ति का होगा महत्वपूर्ण योगदान : सांसद सिंधिया

सांसद सिंधिया ने ‘सिंधिया फैंस क्लब’

संगठन को सराहा पर आह्वान किया जनसेवा का  

शिवपुरी-यह बात सही है कि राजनीति जनसेवा का माध्यम होती है इसके लिए जनसेवा से जुडऩा आवश्यक है सिंधिया फैंस क्लब संगठन का गठन करना सराहनीय कार्य है लेकिन इस संगठन के युवाओं को चाहिए कि वह जनसेवा के कार्य भी करें, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल आदि प्रमुख समाजसेवी कार्र्यों को भी यदि युवाओं की यह टीम करेगी तो निश्चित रूप से अधिक से अधिक लोग और युवा इस संगठन में जुड़ेंगे और इसके परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेंगे जिसमें युवा वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान होगा, सिंधिया फैंस क्लब के इस कार्यक्रम से मुझे 1985 का वह दिन याद आ गया जब मैंने भी युवाओं के मंच से राजनीति देखी थी और आज का यह युवा आने वाले कल में कंाग्रेस की मजबूती कड़ी साबित होगा इसका मुझे पूर्ण विश्वास है। युवाओं का यह मनोबल बढ़ाया पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जो स्थानीय लालकोठी में आयोजित सिंधिया फैंस क्लब शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह चौहान द्वारा आयोजित युवा शक्ति कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सिंधिया फैंस क्लब शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह चौहान के इस युवा शक्ति कार्यक्रम को श्री सिंधिया ने सराहा और मंच से ही युवाओं को आगे बढऩे की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। युवा शक्ति कार्यक्रम की स्मृतियां श्री सिंधिया के जेहन में बनी रहे इसके लिए सिद्धार्थ सिंह चौहान सहित उनकी टीम द्वारा सांसद सिंधिया को गदा (सोठा)स्मृति चिह्न स्वरूप भेंट किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष व कोलारस विधायक रामसिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, सिंधिया फैंस क्लब के जिलाध्यक्ष पवन शिवहरे, नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, शहर अध्यक्ष कांग्रेस सिद्धार्थ लढ़ा मंचासीन थे। कार्यक्रम में 5 सैकड़ा से अधिक युवा शक्ति मौजूद रहे जिन्होंने श्री सिंधिया को वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार बनाने का दृढ़ संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभम गर्ग, अमन खान, आदित्य ओमी व्यास, हनी खान, सत्यम नायक, सुधीर कोड़े आदि सहित अन्य युवा कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।  कार्यक्रम में प्रभारी अमिताभ हरसी, अजय गुप्ता अज्जू, पदम चौकसे, अनिल शर्मा अन्नी, आलोक सिंह चौहान, गजेन्द्र सिंह सोलंकी, योगेश करारे, रामवीर सिंह यादव आदि सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!