Press "Enter" to skip to content

सरपंच की अनदेखी से ग्रामीण शासन की योजनाओं से वंचित, चुनाव जीतने के बाद से सरपंच नहीं पहुंची ग्रामीणों के बीच में

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की नरवर जनपद पंचायत अंतर्गत वाली ग्राम पंचायत छितरी में छितरी और डांग छितरी गांव है। डांग छितरी गांव में शासन की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने वाला एक भी हितग्राही देखने को नही मिल सकेगा क्योंकि पिछले चार साल से सरपंच पति जसवंत जाटव कांग्रेस का नामी नेता है वहां गया ही नही है। शौचालय, कुटीर, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, सड़क, बिजली, सम्बल योजना सहित तमाम योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नही मिल रहा। कुछ को मिला है तो पूरे पैसे नहीं मिलने के कारण अधूरा पड़ा हुआ है। सरपंच प्रभा जाटव के खिलाफ यहां काफी आक्रोश है। चुनाव से पहले सरपंच ने तमाम वादे किये थे, मगर अब चुनाव जीतने के चार साल बाद भी उनके दर्शन दुर्लभ है। 
डांग छितरी की तरह छितरी गांव में भी हालात लगभग यही है और यहां सीसी सड़क और सामुदायिक भवन के पैसे निकाल लिए गए और काम अधूरे पड़े है। शौचालय बन तो गए पर अधूरे और घटिया है। कुटीर बनी है परंतु नियमों को ताक पर रखकर। बगैर पैसे के यहां भी काम नही होता है। दोनों गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर दो-दो फुट पानी भरा हुआ है और ग्रामीण इसी से होकर चलने को मजबूर है। मुख्यमंत्री सड़क यहां एक भी मंजूर नहीं है। ग्रामीण अपनी आवाज को इसलिये नही उठा पाते क्योंकि सरपंच पति जसवंत जाटव कांग्रेस का नामी नेता है ओर क्षेत्र में अच्छाखासा रसूख रखता है।

क्या कहते हैं ग्रामीण

-हमें आवास नहीं मिला है, चुनाव जीतने के बाद से अभी तक सरपंच नहीं है। ग्रामीणों को वृद्धावस्था पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिला है क्योंकि हम कुछ जानते नहीं है।
कमलेश, ग्रामीण छितरी डांडा

-सरपंच सिर्फ वोट मांगने के लिए आया था इसके बाद कभी नहीं आया। हमें पेंशन नहीं मिल रही है। गांव में एक भी महिला को पेंशन नहीं मिलती है।
प्रेम बाई, ग्रामीण

-जब से सरपंच जीती है तब से हमने शक्ल नहीं देखी है। हमें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। हमें आने जाने के लिए सड़क भी नहीं है बरसात में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले में करीब 300 लोग निवास करते हैं। 
गोपाल, ग्रामीण

क्या कहते हैं अधिकारी

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, आपके द्वारा मामला बताया गया है तो मैं स्वयं ग्राम पंचायत छितरी एवं उसके गांवों मेंं जाकर निरीक्षण करूंगा।
राजेश जैन, जिला पंचायत सीईओ
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!