शिवपुरी। विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद शहर में सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी आई है। वार्ड क्रमांक 7 में सर्किट हाउस रोड से रेलवे स्टेशन तक सीसी रोड डाली जा रही है। इस रोड के बनने से रेलवे स्टेशन पहुंचने का एक मार्ग और खुल जाएगा। लगभग एक साल से उक्त सडक का निर्माण रूका हुआ था। वहीं वार्ड क्रमांक 24 में चित्रकूट मंदिर पुरानी शिवपुरी से लेकर हवाई पट्टी तक डामरीकृत रोड डाली जा रही है। उक्त दोनों सड़कों के निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने निरीक्षण किया।






Be First to Comment