Press "Enter" to skip to content

अवैध संबंधो के शक में दो मासूमो के सामने कर दी पत्नी की हत्या

करैरा- कस्बे के नए अस्पताल के पास 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर दी। शराब की लत और पत्नी पर शक में पति ने अपने हंसते खेलते घर को तबाह कर दिया। आरोपी ने अपने दो मासूम बच्चों के सामने ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार सुबह इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

करैरा कस्बे की इस हृदय विदारक हत्या ने पूरे मोहल्ले को दहला दिया है। मृतका के भाई राजू निवासी ग्राम डुमघना के मुताबिक ग्राम मुंगावली का रहने वाला आरोपी माखन उर्फ भूरा जाटव अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था जिसके चलते आए दिन उसका पत्नी से झगड़ा भी होता था। झगड़े से तंग आकर उसकी बहन रवीना उम्र 28 साल अलग अपने दोनों बच्चो के साथ करेरा आकर रहने लगी थी। कभी कभी आरोपी उसके पास आता जाता रहता था। ओर उसको अपने साथ चलने के लिए कहता था लेकिन मृतका उसके साथ नही जाती थी। घटना वाली रात गुरुवार को आरोपी नशे की हालत में घर आया तब घर में मृतका व उसके दोनों बच्चे पुत्र आशीष उम्र 5 साल व पुत्री रागनी उम्र 3 साल भी घर पर मौजूद थे। रात करीब दस बजे के आसपास दोनों पति-पत्नी में अवैध संबंधों को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार किए जिससे पत्नी मौत हो गयी। करैरा पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो मासूम हुए अनाथ-

मृतका के दो मासूम बच्चे है जो अभी ठीक से यह तक नही जानते कि मरने वाला व्यक्ति उनका कौन लगता है जब उनसे पूछा गया तो आशीष ने तोतली जुबान में बताया कि भूरा ने कुल्हाड़ी से मम्मी को मारा है। दोनों बच्चे पूरी रात मृतका के पास ही बैठे रहे।

मृतका के थे चार नाम ससुराल नही जाती थी-

उक्त हत्या के मामले में मृतका के चार चार नाम सामने आए है जिसमे रवीना, रामवती, बसंती ओर खिंदौ नाम थे। मृतका अपने दोनों बच्चो के साथ पिछले एक साल से आरोपी पति से अलग करैरा कस्बे में झोपड़ी बनाकर रह रही थी। पति के द्वारा कई बार उसको घर ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन वह उसके साथ जाने से मना कर देती थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!