Press "Enter" to skip to content

स्कूल की पुरानी जर्जर बिल्डिंग में आये दिन निकलते रहते जहरीले जीव जंतु

– एक सैकड़ा छात्रों के साथ कभी भी दुर्घटना का भय बना रहता है

फोटो – दो दिन पहले स्कूल भवन में निकला सात फुट लंबा सांप , जर्जर स्कूल भवन



खनियांधाना , जनपद के ग्राम रिछाई के प्राथमिक विद्यालय में स्कूल की
पुरानी बिल्डिंग काफी जर्जर हालत में पड़ी हुई है जिसको गिराकर मैदान करने
के लिए स्कूल प्रबंधन कई बार मौखिक व लिखित शिकायत विभाग के अधिकारियों को
कर चुका है लेकिन आज दिन तक कोई सुनवाई नहीं होने से यहाँ पढ़ने वाले
छात्रों की जान को खतरा बना हुआ है । अभी हाल ही में दो दिन पहले वुधवार को
एक सात फुट लंबा सांप इस बिल्डिंग में घुस गया जिससे डर कर सारे बच्चे
स्कूल से भाग खड़े हुए तथा ऐसी स्थिति आये दिन बनती रहती है ।

जानकारी के मुताबिक ग्राम रिछाई के प्राथमिक विद्यालय में करीब 100 छात्र
अध्यनरत हैं , करीब दस वर्ष पहले विद्यालय उसी के सामने नवीन बिल्डिंग बनकर
शिफ्ट हो गया था तभी से पुरानी बिल्डिंग जीर्ण शीर्ण हालत में पड़ी है जो
कभी भी गिर सकती है तथा आये दिन जहरीले सांप , बिच्छू , गुहेरा आदि जीव
जंतु निकलते रहते हैं जिसके लिए स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवराज
सिंह केवट ने विभाग के अधिकारियों सहित ग्राम की सरपंच को भी पत्र लिखकर इस
बिल्डिंग को तुरंत गिराने की मांग की ताकि खाली जगह बच्चों के काम में आ
सके लेकिन पंचायत ने भी अनसुना कर दिया जैसे कोई बड़ी घटना का इन्तजार कर
रहे हों । पिछले माह जब यहाँ के जनशिक्षक हारून खान ने यहाँ का दौरा किया
तो इसी जर्जर बिल्डिंग में मध्यान्ह भोजन बनते देख तुरंत दूसरी जगह भोजन
बनाने के निर्देश दिए ।


इनका कहना है


मेरे पास भी इसकी जानकारी आयी थी लेकिन पुराने सभी भवन ग्राम पंचायत के
अंतर्गत आते हैं जिसके लिए हमने पंचायत को पत्र जारी किया है कि पुराने
जीर्ण-शीर्ण भवन को हटवाकर उसकी सामग्री को नीलाम करा के उन पैसों से स्कूल
में अन्य दूसरी सुविधाएं मुहैया कराएं
                                                              – विनोद गुप्ता , बी आर सी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!