शैलेंद्र बुन्देला। दतिया
दतिया जिले के भांडेर में बुधवार को पहुंचे
कलेक्टर रोहित सिंह ने उत्कृष्ट विद्यालय भांडेर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में परीक्षा में अव्यवस्था देख कलेक्टर भड़क गए। उन्होंने लापरवाही पर प्रभारी प्राचार्य राजीव लोचन शर्मा को निलम्बित किया तथा स्वर्णकार और प्रदीप मिश्रा का एक एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डी.डी वर्मा और शिक्षक अरविन्द पटैल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।






Be First to Comment