
शिवपुरी। विधानसभा निर्वाचन 2018 के तहत मतदाताओं को जागरूक किए जाने हेतु जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न स्तरों पर अनेकों गतिविधियां संचालित की जाकर मतदाताओं को 28 नवम्बर 2018 को अवश्य मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
जिले के पोहरी विकासखण्ड के सहरिया जनजाति बाहुल्य ग्राम परसील आदि गांव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुश्री प्रियंका शर्मा के माध्यम से महिलाओं को पीला चावल प्रदाय कर 28 नवम्बर को ”सबसे पहले मतदान करने-उसके बाद कोई काम करेंÓÓ, का संकल्प दिलाकर, आग्रह किया कि वे स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने परिवार के ऐसे सदस्य जो 18 वर्ष से अधिक आयु के हो गए है, वे मतदान जरूर कर जागरूक मतदाता का परिचय दें।






Be First to Comment