Press "Enter" to skip to content

अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव कर बाइक तोड़ी

शिवपुरी। करैरा के टेलीफोन एक्सचेंज के पास खडी एक बाइक पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर बाइक को तोड़ दिया जिसकी शिकायत पीड़ित बाइक मालिक ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले मेें अज्ञात के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार संजय पुत्र जीवनलाल गुप्ता निवासी गल्ला मंडी करैरा की बाइक बीते रोज टेलीफोन एक्सचेंज के पास खड़ी थी जहां कोई अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बाइक पर पथराव कर दिया जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जब गुप्ता बाइक लेने वहां पहुंचे तो उन्होंने बाइक की हालात देखी और उक्त व्यक्ति की तलाश शुरू की लेकिन बाइक को क्षतिग्रस्त करने वाला कोई भी व्यक्ति उन्हें नहीं मिला तो कल श्री गुप्ता थाने पहुंचे और अपनी बाइक तोड़ने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!