कोलारस। केन्द्र मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद पिछले तीन वर्षों में देश ने वे सिद्धिया हासिल की है जो पिछले 67 वर्ष के कार्यकाल में प्राप्त नही हुई नरेन्द्र मोदी के संकल्प और जनता में उनके अगाध विश्वास के सहारे ही गरीबो के लिए कल्याणकारी नीतिया बना पाये, महिला सशक्तिकरण के लिए बेहतरीन काम हुए ,भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ केंद्र सरकार ने विमुद्रिकारण से जनता को दिए बचन को सिद्ध किया है। केंद्र सरकार की मनरेगा में जिले के सूखा प्रभावित इलाकों में 150 दिन का काम,गैस सब्सिडी ,पेंशन का डिजिटल माध्यम से नगद हस्तांतरण,मृदा स्वास्थ्य कार्ड,किसान फसल बीमा द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य, युवाओं को राष्ट्रीय कोशल विकास मिशन,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक हर परिवार को आवास की व्यवस्था सुनिश्चित हो ऐसी गरीव हितैषी केंद्र व राज्य की शिवराज सरकार से देश का हर गरीव पार्टी व सरकार से जुडा है छटवे दिन भाजपा की विकास यात्रा बदरवास मंडल के ग्राम बारई,दोहाई,रेटाई, सेमरी, सिंगन,सांडर,रेन्जा,सालोंन, अगरा, दोहा, मुडेरी, रामपुरी ग्राम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा।भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक लेकर जन जागरण विकास यात्रा संचालित की जा रही है इस विकास यात्रा में पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, देवेंद्र जैन,नरेंद्र आर्य,मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बंसल,हेमपाल दांगी,भागवत गिरी,आजदपुरी,प्रमोद गोस्वामी,मुकेश यादव,योगेश जाट,वकील धाकड,बलराम यादव,वीर सिंह यादव,महेंद्र गुर्जर,पर्वत सिंह धाकड, महेश खटीक कुबेर रावत आदि सैंकडो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बॉक्स
इनका कहना है
भाजपा पार्टी उन कलप लगे कुर्ता पजामा और कोटी धारण करने बाले दिखावटी नेताओ की पार्टी बन गई है जिनको जनता के कामो से कोई लेना देना नही है। विकास यात्रा के पीछे जनता के बीच ऐसा महौल तैयार करना है जिससे भाजपा द्वारा किया गया पूर्व का भ्रष्टïाचार दब जाये। कोलारस में पूर्व के अधिकारियो ने जम कर भ्रष्टïाचार किया। भाजपा शासन में भ्रष्टï बाबूओ को संरक्षण दिया जा रहा है और 14 साल बाद विकास यात्रा निकाल कर जनता के साथ छलावा किया जा रहा है।
पारम रावत
अध्यक्ष जनपद पंचायत शिवपुरी
ग्रामीण क्षेत्रो मेें जनता की हालत अत्यंत खराब है भाजपा नेताओ को ग्रामीण जनता भ्रष्टïाचार को लेकर कोश रही है। 14 साल तक जो पार्टी अपनी विकास की गाथा नही गा सकी अब उप चुनाव आने पर ग्राम की जनता को बरगलाने के लिए हू हल्ला करने में लगी है। इस प्रकार की विकास यात्रा के नाम पर जनता का धन बर्बाद किया जा रहा है।
रविन्द्र शिवहरे
नगर परिषद अध्यक्ष कोलारस।






Be First to Comment