नरवर। नरवर थाना पुलिस ने जुआरियों पर कार्रवाई करते हुए 6 को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों से ताश की गड्डी व नकदी भी बरामद की गई। मामले में पुलिस सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस को सूचना मिली कि 26 जनवरी को शाम के समय टेडरा हनुमानजी के मंदिर के पास कुछ लोग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुखबिर के बताए गए स्थान पर दबिश दी जहां से जुआ खेल रहे बृजेश पुत्र हरभजन जाटव निवासी बरखाड़ी, गिरधारी पुत्र धनुआ जाटव निवासी बरखाड़ी, करन पुत्र रूपसिंह कुशवाह निवासी टेडरा हनुमान मंदिर, हल्के पुत्र लुच्चा आदिवासी निवासी बरखाड़ी, महेंद्र पुत्र धनीराम राठौर निवासी गणेश बाजार नरवर, पदम प्रतापसिंह पुत्र सामलियाराम जाटव निवासी प्रेमनगर कॉलोनी चिनोद रोड डबरा को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर जुआरियों के पास से 1090 रुपए व एक बाइक जब्त की।





Be First to Comment