Press "Enter" to skip to content

मां को पुत्र और बहू ने मारपीट कर घर से निकाल दिया

Image result for मारपीट

बैराड़।
जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के भदेरा एक कलयुगी पुत्र की दांस्ता निकलकर
सामने आई है। जिस युवक को पाल पोशकर इतना बढ़ा किया उसी ने बहू के आने के
बाद पूरे रिश्तों को तोडक़र मां को अलग रहने को मजबूर कर दिया। इतने में भी
मन नहीं भरा तो आरोपी कलयुगी पुत्र और बहू ने मिलकर महिला के साथ मारपीट कर
दी। इस बात की शिकायत महिला ने पुलिस थाना बैराड़ में की। जहां पुलिस ने
महिला की रिपोर्ट पर आरोपी पुत्र और बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार विमला पत्नि नरेन्द्र वर्मा उम्र 52 वर्ष निवासी भदैरा
ने पुलिस थाना बैराड़ में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने घर में बेटा और
बहू से अलग रहती है। शादी के बाद जो सपने वृद्ध मां ने देखे थे उन पर पानी
फैरते हुए बहू के साथ मिलकर अक्सर मारपीट करने लगा। 
हद तो तब हो गई जब मां अपने घर में रोटी बना रही थी। तभी बेटा और बहू ने
मिलकर चोरी का आरोप लगाते हुए मां के साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट से
परेशान होकर मां पुलिस के पास पहुंची। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर
आरोपी बेटा मोनू वर्मा और बहू प्रिया वर्मा पर धारा 294, 323,506, 34
भादवि  के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!