खनियाधाना। सर्व ब्राह्मण समाज खनियाधाना की बैठक में सर्व सहमति से तय हुआ कि ब्राह्मण समाज खनियाधाना मैं प्रतिभाओं का कोई अभाव नहीं है अभाव है तो समाज के द्वारा उन्हें प्रोत्साहित करने का ब्राह्मण समाज सनातन समाज का प्रदर्शक समाज माना जाता है यदि युवाओं को प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन समाज का मिले तो युवा ब्राह्मण भाईयो एवं बहनों मैं प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस कार्यक्रम में अभी हाल ही में हुए महाविद्यालय / विश्वविद्यालय के चुनाव में खनियाधाना महाविद्यालय की प्रथम अध्यक्ष कु. निधि शर्मा को चुने जाने पर ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कु. निधि शर्मा को नेतृत्व की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया और प्रोत्साहित कर नेतृत्व का विकास करने ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी गई।
इस कार्यक्रम में नवनियुक्त महाविद्यालय की अध्यक्ष कु. निधि शर्मा ने सम्मान एवं प्रोत्साहन करने के लिए ब्राह्मण समाज का आभार व्यक्त किया। साथी सभी छात्र छात्राओं की समस्याओं को दूर करने की बात की। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के महेंद्र पुरोहित, श्री हर्ष त्रिपाठी ,कल्लू महाराज, जितेंद्र पुरोहित ,बृजेंद्र चौबे, राजेश देवपांडे, सीताराम शर्मा , मदन किशोर ,अरविंद शर्मा गूडर आदि एक सैकड़ा ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।






Be First to Comment