Press "Enter" to skip to content

पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही, डंपर जब्त

खोड। खोड़ चौकी पुलिस व खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए बिना रॉयल्टी के गिट्टी का परिवहन करते हुए गोराटील मार्ग से एक डंपर को जब्त किया है। 

जानकारी के अनुसार खनिज निरीक्षक सुजान सिंह लोधी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध रूप से एक डंपर गोराटीला मार्ग से गिट्टी भरकर परिवहन कर रहा है। इसके बाद श्री लोधी ने खोड़ चौकी प्रभारी विनोद गौतम से संपर्क साधा। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी विनोद गौतम अपने दल के साथ तत्काल गोराटील मार्ग पर रवाना हो गए। पुलिस ने उक्त डंपर को वीरा के पास डंपर क्रमांक एमपी 33 एच 1654 रोक लिया और डंपर चालक विजय परिहार पुत्र मिश्री लाल उम्र 23 पर्ष निवासी नरवर परिवहन संबंधी रॉयल्टी मांगी तो वह बताने में असमर्थ रहा। डंपर को पुलिस ने जब्त कर मामला पंजीबद्ध कर लिया है। उक्त कार्यवाही में खनिज माइनिंग इंस्पेक्टर सुजान सिंह लोधी, खोड़ चौकी प्रभारी विनोद गौतम, प्रधान आरक्षक हनुमंत सिंह, आरक्षक अर्जुन रावत, आरक्षक शेरसिंह, सैनिक हरीसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!